मुख्यमंत्री ने कल होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी है। जदयू के सभी विधायक पटना में हैं और 24 तारीख़ तक सभी को पटना में ही रहने कहा गया है।24 को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू होना है। और 24 को ही तेजस्वी यादव इंग्लैंड से वापस लौटेंगे।राज्यसभा चुनाव का गणित यह है कि 5 सीट पर चुनाव होना है इसलिए एक सीट के लिए 41 विधायकों की ज़रूरत है। 4 सीट का तो सीधा हिसाब है 1 जदयू 1 भाजपा 2 महागठबंधन। गणित फंस रहा है पांचवी सीट पर।
जदयू को 1 सीट के लिए पर्याप्त वोट है। 5 वोट एक्स्ट्रा है। 4 वोट मांझी जी के तो कुल 9 वोट एक्स्ट्रा हैं।
● भाजपा को एक सीट तय है। दूसरी सीट के लिए 5 वोट कम है। भाजपा 2 उम्मीदवार उतारेगी यह कंफर्म है।
● महागठबंधन को 2 सीट जीतना तय है। 29 वोट एक्सट्रा है। इसके साथ अगर AIMIM के 5 और जोड़
नीतीश+माँझी के 9 एक्स्ट्रा ने भाजपा का साथ दिया तो पांचवी सीट भाजपा की होगी। यह अगर महागठबंधन के साथ गए तो महागठबंधन की होगी।
या संभव है पांचवी सीट पर चाचा ख़ुद ही नज़र गड़ाए हों और उम्मीद कर रहे हों कि राजद के एक्स्ट्रा 34 उनको समर्थन दे ताकि भाजपा का एक सीट कम किया जा सके। और जिस तरह विधायकों की घेराबंदी की गई है उससे तो यही लग रहा है कि विधायकों को भाजपा से बचाने की कोशिश है वरना दूसरा कौन इस पैमाने पर तोड़ फोड़ कर सकता है।