बरबीघा : शनिवार को प्रखंड के सर्वा ,सामस खुर्द सामस बुजुर्ग और मालदा पंचायत में जदयू द्वारा बूथ स्तर पर अध्यक्ष और सचिव बनाने का अभियान जोरदार तरीके से चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला जदयू अध्यक्ष अंजनी कुमार ने किया। 28बूथ पर जदयू का अध्यक्ष और सचिव बनाया गया। इस अभियान में प्रखंड अध्यक्ष उदय सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, निशी गिरी,रतन पटेल,संजय सिंह ,शमशाद आलम सहित सभी पंचायत के अध्यक्ष मौजूद थे।बूथ स्तर पर पार्टी का चुनाव कराए जाने के बाद नवनिर्वाचित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी जिला अध्यक्ष ने आसन्न विधान सभा चुनाव की तैयारियों में अभी से ही जुट जाने की ओइल किया। साथ सीएम नीतीश कुमार उपलब्धियों को गांव गांव जाकर लोंगो को बताने को कहा। उन्होंने कहा कि आनेवाले चुनाव में पार्टी को भारी सफलता दिलाने में आप कार्यकर्ताओ की भूमिका अहम होगी।