घर से बाजार जा रही महिला के टोटो से गिरने से हुई मौत,परिजनों में शोक

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र के बजरंगबली चौक पर प्रत्येक शुक्रवार को लगनेवाले साप्ताहिक हाट आ रही एक महिला की मौत टोटो से गिरने के कारण हो गई।महिला के मौत की खबर परिजनों को मिलती ही लोग शोकाकुल हो गए।मृतिका की पहचान विनोबा नगर गांव निवासी धर्मेंद्र राजवंशी की 29 वर्षीय पत्नी दुलारी देवी के रूप में की गई है।परिजनों ने बताया कि महिला शुक्रवार को बाजार करने के लिए घर से टोटो द्वारा साप्ताहिक हाट में लगे बाजार आ रही थी।इसी बीच महिला पुरानी बस स्टैंड के पास टोटो से सड़क पर गिर गई।जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करा दिया एवं उनके परिजनों को सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई।अस्पताल में ड्यूटू में रहे चिकित्सक डॉ. शिवपुरारी के द्वारा प्राथमिक इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गयी।इस घटना को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।जिसके बाद थाने में पदस्थापित एएसआई शिव शंकर पांडेय अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।वहीं अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।उधर घटना के बाद टोटो चालक टोटो लेकर फरार हो गया।इस बाबत पर थानाध्यक्ष सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।वहीं मृतक महिला के परिजन द्वारा लिखित आवेदन देने के उपरांत अग्रतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।