गरीबों के बीच शिविर लगाकर कंबल वितरण

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : भीषण ठंड को लेकर जिला के सदर प्रखंड के गवय गांव में बृहस्पतिवार को गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। शीतलहरी का प्रकोप जारी रहने के चलते विशेषकर गरीब एवं असहाय लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को गवय गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण एवं समाजसेवी नारायण सिंह एवं नरसिंह सिंह के द्वारा जरूरतमंद एवं निस्सहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर लोगों को ठंड से बचाव करने की अपील की गई। बड़ी संख्या में जुटे गरीब एवं वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण को लेकर कार्यक्रम में खुशी देखी गई। कार्यक्रम में आर डी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर सत्यनारायण सिंह, सेवानिवृत्त अध्यापक अरविंद सिंह, डॉक्टर नवीन सिंह ,राजीव कुमार के अलावा ग्रामीण मुन्ना सिंह ,सरोवर सिंह, कमल किशोर, रिंकू सिंह ,संजय प्रसाद, बसंत प्रसाद आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।