हिलसा (अविनाश कुमार सुमन) : स्थानीय शहर के गौरी दुर्गा मंदिर सह शक्ति धाम में क्रौंचद्विपीय ब्राह्मण सेवा संघ की बैठक नवल किशोर पांडेय की अध्यक्षता में की गई।संघ के अध्यक्ष ने कहा कि इस संघ का एक ही उद्देश्य है संघ और समाज का विकास करना।उन्होंने कहा कि हमारे समाज मे जो आर्थिक रूप से कमजोर,निःशक्त है। उन्हें संघ द्वारा आर्थिक सहायता करना।सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की ब्राह्मण परिवारों में एकता नही रहने के कारण लोग पिछड़ते जा रहे हैं।बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि हमलोग मिलकर सभी गांव में जाएंगे और अधिक से अधिक सदस्यो का जोड़ने का काम करेंगे।इस मौके पर कार्यकारणी के उपाध्यक्ष देवकांत पाण्डे सचिव अशोक कुमार पांडेय कोषाध्यक्ष नंदलाल पांडेय संयुक्त सचिव नरेश पांडेय, निमि पांडेय,गौतम पाण्डे एवं अन्य लोग उपस्थित थे।