राजगीर : अंतर्राष्ट्रीय राजगीर महोत्सव के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नालंदा के कुशल प्रशिक्षित बेटियों को भी अपना बेहतर प्रतिभा प्रदर्शित करने को लेकर पुरस्कृत और सम्मानित किया गया. इस सम्मान की कड़ी में राजगीर निवासी बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर संजय सिंह की पुत्री सोनम कुमारी को कौशल विकास कंप्यूटर प्रशिक्षण में नालंदा जिले में प्रथम स्थान लाकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय राजगीर महोत्सव 2019 के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई. इतना ही नहीं खासकर राजगीर के युवाओं और युवतियों के प्रतिभा को निखारने के लिए नालंदा के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश देते हुए कहा है कि राजगीर के युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को आगे लाकर उन्हें प्रोत्साहित करें ताकि राज्य ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी उन्हें बेहतर करने का मौका मिल सके.