शेखपुरा। कोरोना से 10 और लोगों के संक्रमित होने का समाचार मिला है। हालांकि रविवार के कारण जिले में कोरोना टेस्टिंग की संख्या कम रहने के बावजूद भी 10 लोगों के पॉजिटिव आने से लोगों में चिंता देखी जा रही है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़कर 140 हो गई है। जिसमें से 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। 8 लोगों का इलाज जिला मुख्यालय के जखराज स्थान स्थित बनाए गए कोविड केयर सेंटर में चल रहा है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने वालों में सेंट्रल बैंक के एक कर्मी भी शामिल हैं । नगर क्षेत्र के चांदनी चौक कटरा चौक आदि मोहल्ले के 9 लोगों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। यह सभी रिपोर्ट ट्रूनेट से जांच के दौरान आया है। आरटीपीसीआर और एंटीजन से जांच में किसी भी व्यक्ति के पॉजिटिव होने की सूचना नहीं मिली है ।इसके अलावा एक व्यक्ति अरियरी प्रखंड के करीमाबीघा के पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी कोरोना पॉजिटिव के संपर्कों का सैंपल भी टेस्टिंग के लिए लेने का काम शुरू कर दिया गया है। दूसरे एक लहर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा सबसे ज्यादा जोर आरटीपीसीआर जांच पर दिया जा रहा है। इस जांच के लिए नमूने को पटना भेजा जाता है।