शेखपुरा : नगर क्षेत्र के हसनगंज निवासी सुनील महतो की मृत्यु कोरोना से हो गई। वे 56 वर्ष के थे। उनकी पत्नी अभी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम है ।इस संबंध में आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने को लेकर जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था ।परंतु यहां उनकी जान नहीं बचाई जा सकी ।मृत्यु के बाद स्वास्थ विभाग द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार उनके अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौंप दिया गया।उधर इस जिला में लगातार कोरोना और सांस लेने में तकलीफ होने से लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है। जिलावासियों काफी दहशत में जी रहे हैं।