कुकुरझप डैम में मिली 9 दिन पहले लापता मछुआरे लक्ष्मण मांझी की मिली तैरती लाश बीते 24 दिसंबर से गायब था- लक्ष्मण मांझी

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
 बरहट ( धीरज कुमार सिंह) बरहट थाना क्षेत्र के कुकुरझप डैम में मछली मारने गया व्यक्ति बीते 9 दिन से गायब है। गायब व्यक्ति की पहचान लक्ष्मण मांझी( 62) पिता शाम मांझी, साकिन- पांडेठीका, थाना- बरहट बताया गया। लेकिन 09 दिन बाद गुरूवार 02 जनवरी को जंगल से लकड़ी लेकर वापस लौट रहे लकडहारे ने डैम में किसी व्यक्ति की लाश तैरते हुए देखा।जिसकी सूचना मृतक के परिजनों को दिया गया।मृतक के परिजनों ने लाश को देखकर पहचान गये और इसकी सूचना दूरभाष से थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम को दिया गया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर निरिक्षण किया और लाश को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया।
ज्ञात हो कि मृतक लक्षमण मांझी बिते 24 दिसम्बर को मछली मारने के लिए डैम पर गया था,लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटने के बाद परिजनों को किसी बडे हादसे का अंदेशा सताने लगा।तत्पश्चात इसकी सूचना बुधवार को पंचायत के मुखिया व सरपंच को देते हुए थाना को भी देने की बात कही गई। जानकारी मिलने के पश्चात पुलिस बल भी व्यक्ति की खोजबीन में जुट गए।
 परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 दिसंबर मंगलवार को लक्ष्मण मछली मारने की बात कह कुकुरझप डैम गया। वहां से वह मछली लेकर घर पहुंचा। फिर दोबारा जलावन लाने और जाल लगाने डैम पर गया तो वापस नहीं आया। डैम के पास उसका एक चप्पल व कपड़ा भी पाया गया। कयास लगाया जाता है की   डैम में जाल लगाने के दौरान कहीं वह उसमें गिर ना गया हो और उसकी मौत हो गई हो। वैसे आसपास के दर्जनों मछली मारने वाले व्यक्ति डैम में किसी के लाश होने या देखने से अनभिज्ञता जाहिर किए। व उन लोगों ने बताया कि पांच छे महीना पहले भी वह एक बार डैम में डूबा था तो हम लोगों ने उसे बचा कर निकाले थे। लक्ष्मण मांझी पेसे से मछली तो मारता था पर वह तैरने नहीं जानता था,और स्थानीय मछुआरों ने बताया कि डैम में एक मगरमच्छ भी रहता है लेकिन किसी भी मछुआरे को आज तक नुकसान नहीं पहुंचाया है। हालांकि जाल में फंसे मछली को भले खा जाता है और कई बार तो जब मछुआरे ट्यूब के सहारे पानी में तैरते हुए अपने जाल से मछली निकालते रहते हैं तो बगल से पार होते भी नजर आता है पर मगरमच्छ किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। वहीं ग्रामीण बताते हैं कि लक्ष्मण काफी दिनों से डैम से मछली मार कर ही परिवार का गुजर-बसर किया करता था ।लक्ष्मण के गायब होने की सूचना पर परिजन हताश हैं। उनकी पत्नी प्रमिला देवी अपने बच्चों के साथ पति  का इंतजार कर रही है। लक्ष्मण को दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
संबंध में बरहट थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम बताते हैं कि पीड़ित परिजन द्वारा थाना में लिखित सूचना दी है। पुलिस को भी जानकारी मिली है।