घाटकुसुम्भा : शनिवार को प्रखंड के सुदूरवर्ती भदौसी पंचायत के कोयला गाव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल में किसानो को खेत में बचे अवशेष यानि धान के पराली को नहीं जलाने की सलाह के साथ साथ जलवायु आधारित खेती के बारे में बताया गया। कृषि समन्वयक सुनील कुमार और संदीप कुमार के नेतृत्व में गाव में किसान चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए। किसान सलाहकार रामदेव प्रसाद यादव, उप मुखिया और गाव के प्रगतिशील किसान शामिल हुए। किसान चौपाल में किसानो को जलवायु आधारित कृषि सम्बन्धी मुख्यमंत्री के संदेश का ऑडियो भी सुनाया गया। किसानो को उन्नत खेती के सभी गुड बताये गए। टाल क्षेत्र में रबी की सफल खासकर चना, मसूर के साथ साथ तिलहन के सफल की जानकारी दी गयी। इस साल मानसून की बारिश बिलम्ब से होने के कारण टाल क्षेत्र में रबी की बुबाई में बिलम्ब से निपटने के बारे में भी जानकरी दी गयी। किसान चौपाल में खेतो में जैविक खेती और जैविक उर्वरक के अधिक से अधिक प्रयोग के बारे में किसानो को बताया गया। किसान चौपाल में किसानो के कृषि विभाग के अधिकारियो से कई प्रश्न किये। किसानो को पश्नो का विस्तार से जवाब दिया गया। किसानो को सभी प्रकार के सरकारी कृषि मदद की जानकारी दी गयी।