शेखपुरा : मारिया आश्रम मे मंगलवार को हॉप्स क्लब ऑफ शेखपुरा द्वारा किशोरी शिक्षण संस्थान में 70 कंबल तथा 15 स्वेटर बच्चों के बीच बांटा गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आरडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामाकांत प्रसाद सिंह उपस्थित हुए। जबकि क्लब के अध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने अपने उद्बोधन मे कहा कि समाज के निम्न वर्ग के बच्चियों को गांव से लाकर एक बर्ष तक आपने यहा रखकर उसे गढ़ना, उसे उचित शिक्षा, मार्शल आर्ट, संगीत, योग समाज के मुख्य धारा में जोड कर रखना किशोरी शिक्षण संस्थान शेखपुरा के विकास मे एक मिशाल बन रही है ।और भी स्वयसेवी संस्था को इसके साथ जुड़ना चाहिए । बच्चियों ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।[smartslider3 slider=2]
जिसमें योग, मार्शल आर्ट, संगीत तथा नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने सभी लोगों का मन मोह लिया।मौके पर मौजूद रोटरी क्लब के सदस्य सचिन शेरगिल , सचिन कुमार , ज्योतिष कुमार , सुरेंद्र प्रसाद गुरुप्रसाद एवं सामाजिक कार्यकर्ता भोला कुमार सिन्हा और गौतम कुमार भी मौजूद थे l