काम करने के दौरान छत से गिरने से राजमिस्त्री की मौत

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
बरबीघा : बृहस्पतिवार को नगर परिषद क्षेत्र के कटपीस गली मुहल्ले में काम करते वक्त छत से नीचे गिरने के कारण एक राजमिस्त्री की मौके पर मौत हो गई। मृत राजमिस्त्री की पहचान बरबीघा प्रखंड के पाक गांव निवासी दिनेश पासवान के रूप में की गई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पिलर बांधने का काम कर रहा था तभी पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर पड़ा। घटना वह बुरी तरह घायल हो गया।उसका सिर भी बुरी तरह फट गया। कुछ ही देर में उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बरबीघा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दी।जबकि घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार वाले भी आ पहुंचे । परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।