रजौली (नवादा) प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में शुक्रवार कि सुबह में लगभग 9:30 बजे प्रतापुर गांव में करंट लगने से एक महिला बुरी तरह से झुलस गई।जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्प्ताल रजौली में लाकर भर्ती कराया।जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक दिलीप कुमार ने गंभीर हालात में महिला का इलाज किया है।चिंताजनक हालत रहने के कारण बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। करंट लगने वाले महिला की पहचान प्रतापुर गांव निवासी दीपू कुमार की 35 वर्षीय पत्नी सरिता कुमारी के रूप में हुआ है।करंट से झुलसी महिला के परिजन ने बताया कि महिला घर में काम रहा थी,काम करने के दौरान स्टार्टर में अचानक करंट आ गया।जिससे महिला करंट कि चपेट में आ गई और बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई है।दरअसल बरसात के दिनों में करंट से झुलसने के मामला रजौली में अधिक आ रहे हैं।जिससे लोगों को जान-माल की क्षति काफी हो रही है।कई लोगों को करंट लगने से मृत्यु भी हो गई है।