गिद्धौर (अजित कुमार) शनिवार को प्रखंड के कोल्हूआ पंचायत के नवकाडीह भोलानगर महादलित टोले में महादलित समुदाय के लोगों की एक बैठक मनोज मांझी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महादलित समुदाय के लोगों ने जिलाधिकारी जमुई से तेज पछुआ चलने व भीषण बड़ते ठंड को देखते हुए कंबल वितरण एवं अलाव जलाने की मांग की है। बैठक के दौरान मनोज मांझी ने स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि लगभग तीन हजार की आबादी वाले इस महादलित टोले में पड़ रहे भीषण ठंड से बचाव हेतु हम गरीब महादलितों को स्थानीय प्रशासन द्वारा आज तक कंबल उपलब्ध नही कराया गया है। जबकी जनवरी माह आधा बीत चूका है।उनोंहे जल्द से जल्द स्थानीय प्रशासन द्वारा कंबल एवं अलाव जलाने हेतु सुखी लकड़ी उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। ताकी हम महादिलत परिवार अपने छोटे छोटे बच्चों की जान इस भीषण ठंड से बचा सकें। मनोज ने बताया की पिछली बार भी ठंड के मौसम में हम महादलित ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई थी लेकिन कोई ध्यान नही दिया गया था। बैठक में महादलित नेता कविता मांझी, तेजो मांझी, मानिक मांझी, चूटर मांझी, गोलू मांझी, जोधन मांझी, बैंकूंठ मांझी, राजकुमार मांझी, माखन मांझी, धूसो मांझी, दिनेश मांझी, तोली मांझी, के अलावे दर्जनों महादलित समुदाय के लोग मौजूद थे।