सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा- ऑक्सीजन सप्लाई पर राष्ट्रीय योजना क्या है?कोरोना से जूझ रहे देश में अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति पर अब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब माँगा है। इसने केंद्र को नोटिस जारी किया पूछा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति, ज़रूरी दवाओं और टीकाकरण पर राष्ट्रीय योजना क्या है। –
कोरोना से जूझ रहे देश में अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति पर अब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब माँगा है। इसने केंद्र को नोटिस जारी कर पूछा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति, ज़रूरी दवाओं और टीकाकरण पर राष्ट्रीय योजना क्या है। मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे ने कहा है कि ‘इस मुद्दे पर हम राष्ट्रीय योजना जानना चाहते हैं’।
सुप्रीम कोर्ट ने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर स्वत: संज्ञान लिया है। यह तब हुआ है जब देश की कम से कम 6 हाई कोर्ट ऑक्सीजन की कमी, अस्पताल बेड की कमी और रेमडेसिविर दवा की कमी को लेकर अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे हैं। इसको लेकर एक दिन पहले ही यानी बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र की जमकर खिंचाई की है। देश में रिकॉर्ड 3.14 लाख संक्रमण के मामले आए हैं और देश में ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी की ख़बरें आ रही हैं।