शशांक शुभंकर, जिलाधिकारी, नालंदा के निदेशानुसार एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी – 2024 के अवसर पर राजगीर नगर परिषद क्षेत्रों मे नगर परिषद् राजगीर के द्वारा निम्नलिखित कार्य कराया जा रहा हैं
1. किला मैदान के दोनों तरफ सौन्दर्यीकरण का कार्य
2. विश्वशांति स्तूप के प्रवेश द्वार के पास सौन्दर्यीकरण का कार्य
3. राजगीर प्रवेश द्वार का नव निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य
4. राजगीर के विभिन्न स्थानों पर 3D पेंटिंग का कार्य
विदित हो कि राजकीय खेल अकादमी -सह- खेल परिसर ,राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी – 2024 का आयोजन दिनांक 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक निर्धारित है ।
इस प्रतियोगिता में कुल 6 देशों के टीम यथा भारत, चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया एवं थाईलैंड भाग ले रहीं हैं ।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा राजगीर नगर परिषद क्षेत्रों में व्यापक रूप से सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है ।