जनादेश न्यूज़ जमुई गिद्धौर (:अजित कुमार यादव)शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में एनडीआरएफ के 9वीं बटालियन टीम द्वारा आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा ने की। प्रशिक्षण में अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष आशीष कुमार, प्रखंड प्रमुख शम्भू कुमार केशरी, प्रखंड साक्षरता समन्वयक रामनरेश यादव व एनडीआरएफ के निरीक्षक रंजीत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने मुख्य रूप से मौजूद थे। प्रशिक्षण में प्रखंड कार्यालय कर्मी, राजस्व कर्मचारी, शिक्षक, स्वयं सेवक ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। टीम का नेतृत्व कर रहे बटालियन के निरीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि बाढ़ से पूर्व की तैयारी, भूकंप सुरक्षा, बाढ़ बचाव तकनीक, सर्पदंश प्रबंधन, अस्पताल पूर्व चिकित्सा तकनीक आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों द्वारा जानकारी दी गई। इसमें बाढ़, आगजनी, सर्पदंश, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की जानकारी दी गई। एनडीआरएफ के एएसआई उपेंद्र सिंह ने बाढ़ से बचाव के बारे लोगों को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान बीमारी से बचने पानी को गर्म कर पीना चाहिए। प्रशिक्षकों ने लोगों को बाढ़ में जरूरी चीजों को सुरक्षित रखने व उसके इस्तेमाल की जानकारी दी। वहीं प्रशिक्षण टीम के सदस्यों द्वारा अग्नि व ठनका के बारे में बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर एनडीआरएफ के संतोष कुमार मिश्रा, जीवेश कुमार मिश्रा, अमित कुमार, नित्यानंद पाठक, विजय कुमार के अलावे प्रखंड कार्यालय कर्मी, संबंधित विभागों के कर्मी व शिक्षक मौजूद थे।