अविश्वास प्रस्ताव से बौखलाए उप मुखिया ने किया वार्ड पार्षदों पर हमला,महिला वार्ड पार्षद ने लगाया छेड़खानी का आरोप

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : अविश्वास प्रस्ताव से बौखलाए उपमुखिया ने कई वार्ड पार्षदों पर हमला बोल दिया।इस घटना को लेकर पीड़ित महिला वार्ड सदस्य पूनम देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी आवेदन सौपा है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के उपमुखिया सुदेश यादव के खिलाफ 31 दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसके बाद बौखलाए उपमुखिया ने विभिन्न वार्ड पार्षदों के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज की घटना को अंजाम दिया। साथ ही महिला वार्ड पार्षदों के साथ छेड़खानी भी की। इस संबंध में चेवाड़ा थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है. इसकी जानकारी देते हुए वार्ड पार्षदों ने बताया कि उप मुखिया ने वार्ड पार्षद अनिल प्रसाद के विवाहिता पूनम देवी, सोनी सिंह की विवाहिता व वार्ड सदस्य ममता देवी, सतीश साहू की विवाहिता वार्ड सदस्य बेबी देवी पर हमला कर दिया था। अपने समर्थकों के साथ आये उपमुखिया ने इनके घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।. छेड़खानी तथा मारपीट करने के मामले में उप मुखिया पर थाने में दो मामला दर्ज करने के लिए आवेदन सौपा है। पुलिस ने बताया कि महिला वार्ड सदस्य द्वारा उपमुखिया एवम उनके सहयोगियों के खिलाफ लिखित शिकायत मिला है। जिसकी छानबीन की जा रही है।