अपनी मांगों के समर्थन में सफाईकर्मियों का बेमियादी हड़ताल शुरू

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : नगर परिषद के तहत कार्यरत सफाई कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। कर्मियों ने नगर विकास विभाग के नए आदेशो के खिलाफ यह आन्दोलन शुरू किया है। विभाग ने सफाई कर्मियों के बदले अब आउटसोर्सिंग से नगर क्षेत्र के सफाई का कार्य करवाने का निर्णय लिया है। हलाकि राज्य के कई भागो में इसके खिलाफ खुले मोर्चा के बाद अब इस आदेश को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया है। लेकिन इस संसोधित आदेश के बाद भी बड़ी संख्या में सफाई कर्मी सफाई का काम छोड़कर नगर परिषद के कार्यालय पहुच गये। कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर जोर जोर से नाराबाजी करने लगे। सफाई कर्मचारी इसे तुगलकी फरमान की संज्ञा दे रहे है। सफाई कर्मी अपनी सेवा नियमित करने और सेवा शर्त बढ़ाने के लिए पहले से आन्दोलनरत थे। परन्तु अब इनकी सेवा आउटसोर्सिंग एजेंसी के हाथ में चली जाएगी। एजेंसी के मनमानी के कारण उनके सेवा शर्त और काम का मजदूरी आदि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सरकार के आदेश के खिलाफ आन्दोलन करने को लेकर कल से ही सभी सफाई कर्मी ने मोर्चा सम्भाल लिया था। राष्ट्रीय सफाई कर्मी कल्याण संघ के बैनर तले सभी ने एक बैठक कर पूरे हड़ताल की रुपरेखा बना ली थी। सफाई कर्मियों के हड़ताल के कारण नगर क्षेत्र में कूड़े का अम्बर लग जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। सफाई कर्मी भी अपनी मांगो के समर्थन में हड़ताल की सफलता को लेकर पूरी ताकत झोक रखी है। परिषद द्वारा इन कर्मियों से हड़ताल वापस करने की अपील की गयी है। नगर परिषद द्वारा यह जानकारी दी गयी है कि 31 मार्च तक सफाई की कोई नहीं व्यवस्था लागु नहीं की जा रही है।