अधिक ठंड को देखते हुए 50 कंबल का वितरण किया गया।

जमुई
जनादेश न्यूज़ मुंगेर 
मुंगेर( गौरव मिश्रा )संग्रामपुर प्रखंड दीदारगंज पंचायत के कहुआ गांव में नवयुवक सेवा संघ के संत राम खेलावन शर्मा के अध्यक्षता में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवयुवक सेवा संघ के संस्थापक सह लोकप्रिय समाजसेवी राजेश कुमार मिश्रा उपस्थित थे श्री मिश्रा ने लोगों को संबोधन में कहा कि अधिक ठंड को देखते हुए आज आप लोगों के बीच कंबल वितरण करने आया हूं श्री मिश्रा ने कहा की गरीब निस्सहाय असहाय वृद्ध विधवा विकलांग का सेवा करना मेरा परम कर्तव्य बनता है गरीब लाचार का सेवा करना ही सच्चा मानवता है मैं सदैव आप लोगों का सेवा करता रहूंगा गरीबों के लिए अंतिम सांस तक मेरा सेवा जारी रहेगा कुल 50 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया इस मौके प्रवक्ता मनोज कुमार रघु राजीव शर्मा जीवन सिंह दिलीप मंडल उदय मंडल गायत्री देवी अंकुश कुमार मो अफरोज इत्यादि लोग एवं दर्जनों संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे