अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से हुई, उपेंद्र यादव की मौत।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
जमुई( अवधेश कुमार सिंह/ धीरज कुमार सिंह ) जिला के जमुई- झाझा मुख्य मार्ग पर सुग्गी गांव के निकट ट्रक की तेज रफ्तार ने उपेंद्र यादव को इतनी बेरहमी से कुचल डाला की उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
उपेंद्र यादव, पिता स्वर्गीय नागो यादव ,उम्र लगभग 45 वर्ष जो सुग्गी गांव के निवासी थे। यह घटना 1 जनवरी 2020 की संध्या उस समय की है जब वह अपने खेत से घर आ रहे थे। लौटने के क्रम में शाम 7:30 बजे रोड पार कर रहे थे, उसी समय उनकी मौत बनकर एक अज्ञात ट्रक आयी जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। बच्चू यादव जो उनके भाई हैं उन्होंने जमुई थाना में भाई के मौत का केस दर्ज करवाया। जमुई थाना के पुलिस गश्ती दल के द्वारा रात में लाश को उठाकर जमुई सदर अस्पताल लाया गया। जिलाधिकारी के आदेशानुसार मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतक अपने पीछे एक लड़का एक लड़की और पत्नी को रोते बिलखते इस संसार को छोड़कर सदा के लिए चले गए।