रजौली : 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को रजौली के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य उपकेंद्र सह हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर हरदिया में समेत दर्जनों जगहों पर सैकड़ों लोगों द्वारा योग, आसन किए गए।बेहतर स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर सुबह 5 से 6.30 बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग के तहत लोगों ने विश्व योग दिवस पर योग किया। योग शिक्षक न्यूटन कुमार द्वारा स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर उपस्थित लोगों को योग व कई प्रकार के आसान कराया गया। इस दौरान अनुलोम-विलोम, कपाल भांति, प्राणायाम, पद्मासन, वज्रासन, शवासन, सूर्य नमस्कार आदि आसनों को कराने के बाद अपने-अपने घरों में खुद से करने के लिए जानकारियां दी। योग दिवस पर उपस्थित लोगों ने शपथ लिया कि वे लोग प्रतिदिन योग करेंगे और स्वस्थ रहेंगे। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी स्वस्थ रहने के लिए नियमित रुप से योग व आसान करने प्रति के प्रेरित करेंगे।